सागर।कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पांडे के निर्देशानुसार सागर जिले के सभी आबकारी वृत्तों में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया अभियान के दौरान जिले के संदिग्ध स्थलों ढाबों एवं होटलों पर दबिश देकर 4 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किए गए जिले की कंपोजिट मदिरा दुकानों का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर संबंधित दुकानों को आरोपपत्र जारी किए गए साथ ही दुकानों पर निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा विक्रय करने के निर्देश दिए गए कार्यवाही के दौरान सभी वृत्तों के प्रभारी अपने स्टाफ सहित उपस्थित रहे आबकारी विभाग द्वारा भविष्य में भी अवैध शराब के विक्रय निर्माण संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जाएगी।
0 Comments