कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

सागर। 27 अक्टूबर 2026 कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों व्यवस्थाओं और पाठकों हेतु सुविधाओं का जायजा लिया कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव को निर्देश दिए कि लाइब्रेरी में कानून और अधिनियम से संबंधित नवीन पुस्तकें लाई जाएं साथ ही विभिन्न वर्षों में प्रकाशित गजेटियर की पुस्तकें कला, इतिहास, राजनीति सहित अन्य विषयों से संबंधित विशेष पुस्तकों को भी लाइब्रेरी में उपलब्ध कराया जाए उन्होंने पुरानी हो चुकी पुस्तकों की जिल्द कराने तथा पाठकों एवं आगंतुकों हेतु आवश्यक फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

0 Comments