वेस्टर्न रीजन में सबसे कम ट्रांसमिशन लॉस के लिए एमपी ट्रांसको को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान

सागर।मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी एमपी ट्रांसको को वेस्टर्न रीजन में सबसे कम ट्रांसमिशन लॉस (2.60 प्रतिशत)दर्ज करने के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पावर लाइन ट्रांसटेक इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है कंपनी को यह सम्मान लगातार दूसरे वर्ष प्राप्त हुआ है प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर एमपी ट्रांसको के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की सुदृढ़ विद्युत ट्रांसमिशन व्यवस्था तकनीकी दक्षता नवाचारों और निरंतर सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन लॉस को न्यूनतम रखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है एमपी ट्रांसको की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरसी शर्मा एवं वसंत कर्नाड ने यह पुरस्कार प्राप्त किया पुरस्कार ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पॉसोको वर्तमान में ग्रिड-इंडिया के पूर्व एवं संस्थापक मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.के.सूनी ने प्रदान किया भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त इस प्रतिष्ठित मंच से दिया जाने वाला यह पुरस्कार पावर सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका पावर लाइन द्वारा स्थापित किया गया है इसका उद्देश्य भारतीय विद्युत ट्रांसमिशन क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विद्युत कंपनियों को प्रोत्साहित करना है वेस्टर्न रीजन में मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र गुजरात,छत्तीसगढ़ और गोवा सहित पांच राज्य शामिल हैं इसके अलावा केंद्रशासित प्रदेश दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली भी इस क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।

Post a Comment

0 Comments