सागर।खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग सागर द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को रविन्द्र भवन सभागार में किया जाएगा युवा उत्सव में इस वर्ष पांच विधाओं पेंटिंग,समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत,कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा लोकनृत्य में केवल हिंदुस्तानी शैली मान्य होगी टेप, कैसेट आदि पर प्रस्तुति मान्य नहीं होगी लोकगीत भारतीय गायन पर आधारित एवं क्षेत्रीय भाषा में हो सकता है फिल्मी गीतों का प्रदर्शन मान्य नहीं होगा युवा उत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को भारत सरकार के MY BHARAT पोर्टल पर निर्धारित तिथि से पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है पोर्टल पर पंजीयन के बिना प्रतिभागी युवा उत्सव में भाग नहीं ले सकेंगे एक प्रतिभागी केवल एक विधा में ही सहभागिता कर सकता है प्रतिभागी का जिला सागर का मूल निवासी होना अनिवार्य है आवेदन के साथ मूल निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करनी होगी प्रतिभागी की आयु 17 अगस्त 2026 की स्थिति में 15 वर्ष से कम एवं 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए आयु प्रमाण के लिए कक्षा 10वीं की अंकसूची अथवा जन्म प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है भारत सरकार के निर्देशानुसार गत वर्ष युवा उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले चुके युवा इस वर्ष युवा उत्सव में सहभागिता नहीं कर सकेंगे जिले के इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल परिसर से कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं पूर्व में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी जिसे संशोधित कर अब 28 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक कर दिया गया है प्रतिभागी MY BHARAT पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल परिसर सागर में संपर्क किया जा सकता है।
0 Comments