सागर।उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया स्थित श्री राम दरबार मंदिर प्रांगण में विश्व एवं राष्ट्र कल्याण की कामना को लेकर भव्य धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है मंदिर प्रांगण में बनी अखंड धूनी में भगवान शिव के निमित्त सवा लाख बिल्वपत्रों से हवन किया जा रहा है मंदिर के महंत केशव गिरी महाराज जी के सानिध्य में यह हवन ॐ नमः शिवाय महामंत्र के उच्चारण के साथ गाय के घृत के साथ संपन्न हो रहा है हवन का क्रम निरंतर चतुर्थ दिवस भी जारी रहा और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है
आयोजकों के अनुसार यह विशेष अनुष्ठान 30 तारीख बुधवार तक चलेगा अभी तक लगभग 72 हजार बिल्वपत्रों की आहुतियां दी जा चुकी हैं और शेष आहुतियां अगले दिनों में पूरी की जाएंगी यह पूरा धार्मिक आयोजन विद्वान ब्राह्मण पंडित राम शंकर शुक्ल बम महाराज जी के आचार्यत्व में संपादित हो रहा है वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ चल रहे इस हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर विश्व शांति और देश के कल्याण के लिए प्रार्थना कर रहे हैं महंत केशव गिरी महाराज ने बताया कि वर्तमान समय में विश्व में शांति राष्ट्र में एकता और समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने हेतु सवा लाख बिल्वपत्रों का यह महाहवन संकल्प लिया गया है बिल्वपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है इसलिए इस हवन का विशेष महत्व है मंदिर प्रांगण में सुबह से शाम तक हवन का क्रम चल रहा है और शाम को महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।
0 Comments