सागर।पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन एवं पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा आज थाना गोपालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस दौरान अधिकारियों द्वारा थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न कार्यों का जायजा लेते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा की गई
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्य के प्रति पूर्ण सजगता, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं सकारात्मक पुलिसिंग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए अधिकारियों द्वारा कहा गया कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी हो जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने आचरण एवं व्यवहार का विशेष ध्यान रखें तथा ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हो थाना क्षेत्र के नागरिकों से निरंतर संवाद एवं संपर्क बनाए रखने उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए साथ ही नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित करने तथा सीसीटीवी के माध्यम से अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान में इसकी उपयोगिता के संबंध में जागरूक करने पर जोर दिया गया थाना परिसर एवं कार्यालयीन कार्यस्थल पर स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना गोपालगंज के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी,अनुशासन संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
0 Comments