मोतीनगर थाना क्षेत्र के सिहोरा में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर युवक की मौत

सागर।शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात मोतीनगर थाना क्षेत्र के भोपाल रोड पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी मृतक की पहचान सिहोरा निवासी अभिषेक राजपूत के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि अभिषेक सागर में भाजपा नेता के लिए फोटोग्राफी का काम करता था और काम निपटाकर कार से घर लौट रहा था इसी दौरान भोपाल रोड पर ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई इसके अलावा अन्य साथियों के घायल होने की सूचना भी है जिसमें से एक व्यक्ति का निजी अस्पताल में इलाज जारी है घटना की सूचना पर मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments