अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ का अग्रणी महाविद्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

सागर।बुंदेलखंड की माटी का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में अभूतपूर्व एवं भव्य अभिनंदन किया गया महाविद्यालय के 'आदि शंकराचार्य सभागार' में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अपनी लाड़ली बेटी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए छात्र-छात्राओं, युवा खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा परिसर में पहुँचते ही ढोल-ढमाकों गाजे-बाजे और गगनभेदी नारों के साथ क्रांति गौड़ की फूल बरसाकर जोरदार अगवानी की गई इस दौरान क्रांति गौंड के ऑटोग्राफ लेने और फोटो खिंचवाने के लिए  विद्यार्थियों में भारी उत्साह उमड़ा कार्यक्रम के दौरान वलविन्दर सिंधू एवं उनकी टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समाँ बाधा युवाओं और अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों के बीच खुद को पाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ बेहद भावुक और अभिभूत नज़र आईं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने संघर्ष और खेल यात्रा के अनुभव साझा किए क्रांति ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि "दृढ़ संकल्प वह ताकत है जिससे दुनिया की हर मंजिल को हासिल कर अपनी मुट्ठी में बंद किया जा सकता है उन्होंने युवाओं को विपरीत परिस्थितियों से घबराए बिना लगातार मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का मूलमंत्र दिया सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने क्रांति गौड़ की अनुशासित जीवन शैली, कड़ी मेहनत और समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला डॉ. गुप्ता ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक गौरव की बात है उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे क्रांति गौड़ की इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर खेल व शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करें स्वागत समारोह के दौरान महाविद्यालय परिवार, खेल विभाग एवं पूर्व छात्रों की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ को बुके पुष्पहार, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया कार्यक्रम को महाविद्यालय के पूर्व छात्र विक्रम सिंह राजपूत एवं आकाश राय ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी दयाराम राजपूत तथा उपस्थित जनों का आभार डा अजय व्यास ने व्यक्त किया इस भव्य आयोजन में डॉ ज्योति चौहान, खेल एवं युवक कल्याण विभाग की जिला खेल अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी मोनिका हार्डीकर, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीकी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विनय शर्मा, डॉ संगीता मुखर्जी डॉ प्रतिभा जैन डॉ शुचिता अग्रवाल डॉ शैलेंद्र राजपूत डॉ राणा कुंजर सिंह अवधेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव डॉ संदीप सबलोक, डॉ अंकुर गौतम, डॉ संदीप तिवारी, वसुंधरा गुप्ता, भानुप्रिया पटेल, डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र बाथम,सहायक निदेशक डॉ. सुमन पटेल, सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, खेल प्रेमी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments