सागर।जिले के बण्डा ब्लॉक के ग्राम भडराना में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जंगल से भटककर एक जंगली भालू रिहायशी बस्ती में घुस आया अचानक हुए हमले में भालू ने तीन महिलाओं को घायल कर दिया जबकि कुछ मवेशियों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे तभी भालू बस्ती में पहुंच गया इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते उसने सामने आई महिलाओं पर हमला कर दिया महिलाओं की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और शोर मचाया जिसके बाद भालू वहां से भाग निकला
घायलों की पहचान प्रीति अहिरवार 29 साल पति संदीप अहिरवार,जगरानी 52 वर्ष पति मोहन तथा सुबरती जाटव 80 वर्ष पति लटोरी जाटव, सभी निवासी ग्राम भडराना के रूप में हुई है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डायल-112 और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची सभी घायलों को तत्काल बण्डा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका उपचार किया गया वहीं उप वन परिक्षेत्र अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए और पंचनामा की कार्रवाई की।