आगामी त्योहारों को लेकर कैंट थाने में शांति समिति की बैठक सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

सागर।आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कैंट में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कैंट ने की बैठक में तहसीलदार एवं कैंट बोर्ड के अधिकारी भी विशेष रूप से शामिल हुए इसके अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया थाना प्रभारी ने सभी सदस्यों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तहसीलदार ने कहा कि त्योहारों के दौरान साफ-सफाई पेयजल और बिजली की समुचित व्यवस्था की जाएगी कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जुलूस मार्गों की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है
बैठक में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने पर सहमति बनी सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments