स्वच्छता उत्सव के अंतर्गत बीएमसी में स्वच्छता अभियान

सागर।लोकस्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम के अंतर्गत  सुबह 11 बजे शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार समुदायिक भागीदारी तथा श्रमदान के माध्यम से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के डीन डॉ.पी.एस.ठाकुर डॉ.अमर गंगवानी डॉ.सुमित रावत,डॉ सौरभ जैन सहित विभिन्न फैकल्टी सदस्य लाइब्रेरी स्टाफ लैब टेक्नीशियन स्टाफ आयुष्मान स्टाफ हाउसकीपिंग स्टाफ एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.एस.पी. सिंह उपस्थित रहे नोडल अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि स्वच्छता उत्सव का आयोजन शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से लगातार किया जा रहा है इसके अंतर्गत कॉलेज एवं हॉस्पिटल परिसर में सफाई का एक रोस्टर तैयार किया गया है उसी रोस्टर के अनुसार चौथे दिन लाइब्रेरी एवं महादेव मंदिर परिसर की सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया महाविद्यालय के डीन डॉ.पी.एस.ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता उत्सव का आयोजन शासन द्वारा किया गया एक अति सराहनीय कार्य है सभी को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए जिस स्थान पर हम रहते हैं उस स्थान का स्वच्छ रहना आवश्यक है स्थान स्वच्छ रहेगा तो बीमारियों का खतरा कम होगा तथा बीमारियों की रोकथाम होगी और लोग स्वस्थ रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments