बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया गया

सागर।लोकस्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया जा रहा है बुधवार की सुबह 11 बजे समुदायिक भागीदारी एवं श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान संचालित किया गया
महाविद्यालय में चिकित्सालय का अधीक्षक कार्यालय एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ किया गया इस अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.एस.पी. सिंह ने बताया कि स्वच्छता का संदेश शासन तक ही नहीं पूरे भारत में जाना चाहिए इसी क्रम में आज स्वच्छता पखवाड़ा का आठवां दिन रहा जिसमें नर्सिंग स्टाफ एवं नर्सिंग छात्र-छात्राएँ, आउटसोर्स एजेंसी के कर्मचारी विशाल विश्वकर्मा,ऋषभ दुबे, सोनू चुटीले, हाउसकीपिंग स्टाफ सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान कर स्वच्छता कार्य में योगदान दिया तथा स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया।

Post a Comment

0 Comments