सागर।जिला अधिवक्ता संघ सागर द्वारा वर्ष 2024-2026 का कार्यकालीन आय-व्यय बजट बुधवार को पेश किया गया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में सचिव कुँवर वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने बजट की जानकारी दी जानकारी के अनुसार इस कार्यकाल में संघ की संचित निधि में 35 लाख रुपये का इजाफा हुआ है इसके साथ ही संघ की कुल एफ.डी. राशि 1 करोड़ 18 लाख रुपये हो गई है संघ द्वारा पुस्तकालय को अपडेट करते हुए वर्ष 2020 से 2025 तक के समस्त जर्नल क्रय किए गए दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को 12 लाख 60 हजार रुपये की सहायता राशि, अन्य अधिवक्ताओं को 3 लाख 71 हजार रुपये चिकित्सा सहायता राशि प्रदान की गई संघ के कर्मचारियों को 11 लाख 94 हजार 610 रुपये वेतन के रूप में दिए गए वहीं अधिवक्ता दिवस महिला दिवस एवं अन्य कार्यक्रमों में 5 लाख 27 हजार 500 रुपये व्यय किया गया इस दौरान निर्वाचन अधिकारी के.पी. दुबे ने आगामी चुनाव संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 21 अगस्त को वोटिंग होगी 22 अगस्त को परिणाम आएगें वहीं वोटिंग के समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है जिसमें किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन अंदर ले जाना वर्जित होगा सहित अन्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है जिससे चुनाव पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।