मां पिता की छत्र छाया औषधि जैसी है

सागर।शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में कैटिल्य आर्थिक छात्रा क्ल्ब के अंतर्गत शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं के अभिभावक उपस्थित हुऐ विभाग की ओर से डाॅ.बिन्दु श्रीवास्तव, मनीषा शर्मा ने सभी अभिभावकों का श्रीफल, पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया अभिभावकों ने अपनी अभिव्यक्ति देते हुए कहा यह संभाग का एक  प्रतिष्ठित महाविद्यालय है और यहां प्रवेश हो जाने से हम बच्चों के भविष्य के प्रति आश्वस्त हो जाते है महाविद्यालय में पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में बच्चों को प्रशिक्षित किया जाता है जिससे उनके व्यक्तित्व का पूर्ण विकास होता है महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.आनंद तिवारी ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि आपकी यहां उपस्थिति इस बात को प्रमाणित करती है कि आप अपनी बेटियों के भविष्य के प्रति संवेदनशील है आप सभी से मेरा आग्रह है कि इन बेटियों को इतना प्रेम और प्रोत्साहन दीजिए की ये अपने भविष्य के प्रति निश्चित होकर अपना अध्ययन करें मां पिता की छत्र-छाया बच्चों के लिए वह औषधी है जो उन्हें कठिन से कठिन परिस्थितियों में संभलने में मदद करती है अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. बिन्दु श्रीवास्तव ने कहा लड़किया मां बाप की जान होती है और ये दो परिवारों को जोड़ती और सभांलती है इनके साहस का कहीं कोई पार नहीं है कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ. अंजना चतुर्वेदी ने कहा कि बेटियां हमेशा अपने परिवार और संस्था का मस्तक गर्वोन्नत करती है प्रत्येक छात्रा को यह अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि उनके किसी कार्य से मां पिता आहत् न हो मां पिता का दुखी होना ईश्वर का दुखी होना है।

Post a Comment

0 Comments