डॉक्टर हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर के हिंदी विभाग में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विश्विद्यालय के कुलाधिपति कन्हैया लाल बेरवाल  उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो चंदा बेन ने की मुख्यअतिथि कुलाधिपति द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने शासकीय सेवा के दौरान अर्जित अनुभव साझा किए गए जिसमें सभी उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के उत्थान के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं उनके संदर्भ में अपनी बात रखी उन्होंने किस तरह इस पर कार्य किया उससे उपस्थित विद्यार्थियों को अवगत कराया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो चंदा बेन ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से हर सुधार किया जा सकता है और सभी शिक्षकों का यही कर्तव्य होना ही चाहिए इसके साथ ही विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों द्वारा हिंदी विभाग के सभी गुरुजनों को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में एम.ए. एवं पीएचडी में नवागंतुक विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों का मिलन समारोह आयोजित किया गया इस दौरान शिक्षकों में प्रो राजेंद्र यादव, डॉ संजय नैनबाड, डॉ हिमांशु कुमार, डॉ अफ़रोज़ बेग़म, डॉ अरविन्द कुमार, डॉ लक्ष्मी पांडेय,डॉ अवधेश कुमार,डॉ सुजाता मिश्र और डॉ प्रदीप कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही हिंदी विभाग के विद्यार्थी एवं शोधार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।