दिनांक 27.08.2025 को थाना गोपालगंज क्षेत्र से सागर सेवा भारती मात्र छाया शिशु ग्रह, जिला अस्पताल के पीछे, गुलाब कॉलोनी, शिवाजी वार्ड निवासी लगभग 5 वर्षीय नाबालिग बालक के गुम होने की सूचना थाना प्रभारी गोपालगंज को प्राप्त हुई सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल ने मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर समस्त थाना प्रभारियों को तुरंत अलर्ट कर हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए बच्चे के गुम होने की जानकारी सुबह लगभग 11 बजे प्राप्त हुई पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा ने पूरे मामले की सतत मॉनिटरिंग करते हुए कई टीमें गठित कीं
सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम एवं स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में विशेष टीमें लगाई गईं जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाले रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख मार्गों एवं जिले की सीमाओं पर तत्काल चेकिंग आरंभ की गई पूरे जिले के थाना क्षेत्रों में बच्चे का फोटो प्रसारित कर निरंतर सर्च अभियान चलाया गया कंट्रोल रूम में मिले सीसीटीवी इनपुट के आधार पर विशेष टीमें रवाना की गईं
रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर लगातार चेकिंग जारी रही ताकि बच्चा जिले से बाहर न जा सके लगातार 6 घंटे की अथक मेहनत के बाद दोपहर करीब 4 बजे बीना रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीम ने मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया।
0 Comments