सागर। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह हमारी बूथ समितियों को जाता है हमारी सफ़लता का आधार हमारी बूथ समितिया हैं जिन्हें भारतीय जनता पार्टी का अनवरत बडता विजय रथ प्रमाणित करता है यही बूथ समितियां पार्टी को श्रेष्ठ नेतृत्व प्रदान करती है हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए संगठन को गढती है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सागर विधानसभा की संयुक्त मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला मे मंडल प्रभारी शशि कैथोरिया,विधानसभा प्रभारी रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जिला मंत्री देवेन्द्र फुसकेले,मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी रीतेश मिश्रा,मनीष चौबे, नगर अंत्योदय समितिय अध्यक्ष प्रतिभा चौबे,एड.रोशन कुर्मी मंचासीन रहे कार्यशाला को मंडल प्रभारी शशि कैथोरिया ने भी संबोधित किया।
0 Comments